पत्रकार वार्ता में “डांस कानपुर डांस” की दी गई जानकारी

पत्रकार वार्ता का आयोजन करते रजत श्री फाउंडेशन के पदाधिकारी

  • रजत श्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई वार्ता
  • कानपुर में प्रतिभागियों की प्रतिभा और हुनर को निखारना संस्था का उद्देश्य
  • प्रमुख समाजसेवी संस्था है रजत श्री फाउंडेशन

कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी) प्रतिभागियों की प्रतिभा और हुनर को सबके सामने लाने वाली प्रमुख समाजसेवी संस्था रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया|

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउंडेशन कानपुर की प्रतिभागियों को एक सुनहरा अवसर दे रही है| समिति अपने स्तर से लगातार इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विगत कई वर्षों से करती आ रही है|

कानपुर की प्रतिभागियों को निरंतर आगे से आगे नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है| इस श्रंखला में डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता शुरू कर रही है जिसके रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण 24 अगस्त 2017 से शुरु हो जाएगा यह फॉर्म 23:9:2017 तक के लिए ही मान्य रहेगा जो प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक हे वो रजिस्ट्रेशन फॉर्म हमारी वेबसाइट या हमारे रजिस्टर्ड ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं|

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए ₹500 अदा करने होंगे जो कि प्रतिभागियों की अच्छी शुदा के लिए ही होंगे प्रतिभागियों की ओर 15 से 30 वर्ष होने वाले हैं लेकिन ग्रुप डांस के लिए उम्र की बाध्यता नहीं होगी|

समिति के द्वारा डांस कानपुर डांस का ऑडिशन कुल 5 दिनों में 9,10,16,17,व 24 सितंबर 2017 में होंगे| साथ ही प्री फिनाले 22 अक्टूबर 2017 व सेमी फिनाले 29 अक्टूबर 2017 और ग्रांड फिनाले 4 नवंबर 2017 को होंगे सेमी फिनाले से आए 20 प्रतिभागि विजेताओं को फाइनल में अवसर मिलेगा जिसमें 8 सोलो और कई ग्रुप डांस होंगे|

पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से उपस्थित अरविंद सिंह दीप्ति सिंह (एडवोकेट) कोमल गौतम अनीता सिंह विनोद कनौजिया आदि संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे|