पश्चिम बंगाल चुनाव बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुआ हमला

Mamta Banerjee Photo Credit : ANI

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया।एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इसी परिसर के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई के लिए ले जाया गया। बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े इन डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बायें पैर का एक्स-रे किया गया। हम एमआरआई भी करना चाहते थे। उन्हें दाएं कंधे, गले, हाथ पर चोट आई है। घटना के बाद से उन्होंने सीने में दर्द, बेचैनी की शिकायत भी की है।

उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है।

राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गयीं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है।