पहली बार 10000 के पार, आगे कैसी होगी निफ्टी की चाल

निफ्टी आज पहली बार 10000 के पार चला गया। म्युचुअल फंड, एफआईआई की खरीदारी ने बाजार में जोश भर दिया। बाजार लगातार नई ऊंचाई हासिल करती रहा है। निफ्टी ने सिर्फ 92 सत्रों में 9,000 से 10,000 का सफर पूरा किया है।

निफ्टी का 10 हजार तक पहुंचने का सफर बेहद शानदार रहा है। 27 सितंबर 2007 के दिन निफ्टी ने पहली बार 5 हजार का आंकड़ा छुआ था। 12 मई 2014 को 6 साल के लंबे सफर के बाद निफ्टी 8000 तक पहुंचा। इसके बाद शुरू हुई खरीदारी मोदी सरकार आने के बाद और तेज हुई। निफ्टी ने 3 मार्च 2015 को ही 9000 का आंकड़ा छू लिया था। लेकिन इसके बाद बाजार थोड़ा फिसल गया। इस साल 14 मार्च को दोबारा निफ्टी 9000 पहुंचा और इसके बाद महज 91 सत्र में निफ्टी 10 हजार के पार निकल गया।

इस तेजी की वजह पर जानकारों का कहना है कि 11 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव और 4 राज्यों में बीजेपी की जीत ने बाजार को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा 1 जुलाई से जीएसटी का लागू होना, अच्छे मॉनसून का अनुमान, एमएफ और एफआईआई की जोरदार खरीद, बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद, ग्लोबल मार्केट में खरीदारी और रुपए की मजबूती बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं।

 

read more- CNBC