पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही है जवाब

नई दिल्ली (30 जून):  पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। सुबह 4 बजकर 15 मिनट से राजौरी के भिंबर सेक्टर में पाकिस्तान सीजफायर तोड़कर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग की जा रही है और मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना भी इसका करारा जवाब दे रही है।

इससे पहले भी पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में फायरिंग की थी। लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान ने मार्टार दागे थे। पाकिस्तान के इस हमले के बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस हमले में दो भारतीय जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे।

 

read more- NEWS24