पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया स्मृति ईरानी का कद, सौंपा सूचना प्रसारण मंत्रालय का काम

वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके ऊपर जो जिम्मेदारियां थी वह भी किसी और के कंधे पर आ गई हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास मंत्रालय का पदभार नरेंद्र सिंह तोमर और सूचना एंव प्रसारण का अतिरिक्त प्रभार स्मृति ईरानी को दिया गया है। स्मृति ईरानी के पास पहले से कपड़ा मंत्रालय है। इससे पहले वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंत्री थीं।

वेंकैया नायडू को एनडीए ने उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस वजह से उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।बता दें केंद्रीय मंत्रालय में बड़े फेरबदल होने के अनुमान हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करेंगे क्योंकि कई पद खाली हो चुके हैं। वेंकैया नायडु को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। गोवा चुनाव के बाद अप्रैल 2017 में मनोहर पर्रिकर वापिस राज्य के मुख्यमंत्री का पदभाल संभालने के लिए पहुंच गए थे। अनिल दवे के निधन के बाद हर्ष वर्धन को साइन्स एंड टेक्नॉलजी मंत्रालय संभालने का दायित्व सौंपा गया।

 

read more- jansatta