पी0ए0सी0 रोड व्यापार मंडल ने आयोजित किया खिचड़ी भोज

  •  व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  •  पी.ए.सी. रोड चौराहे पर हुये भव्य खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

 

कानपुर महानगर| मकर संक्रान्ति के अवसर पर पी0ए0सी0 रोड व्यापार मंडल ने विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया| जिसमें उमड़ी हजारों की भीड़ ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया|

होटल मनोज इंटरनेशनल के पास पी.ए.सी. जी0टी0 चौराहे पर आयोजित इस खिचड़ी भोज में हर राहगीर ने गरमा गरम खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया| पीएसी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में यह खिचड़ी भोज का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से किया जा रहा है जिसमें पीएसी रोड मार्केट के व्यापारी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं|


अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की टीम ने इस विशाल खिचड़ी भोज की तैयारियाँ देर रात से ही चालू कर दी थीं| सुबह होते ही व्यवस्थित ढंग से स्टाल लगाकर लोगों के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम चालू हुआ| कार्यक्रम स्थल के पास से निकलने वाले हर राहगीर ने इस भोज में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया|

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, महामंत्री रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष फतेह चंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा (रुस्तम) मनीष जायसवाल, विक्रम यादव, वेद प्रकाश (गौतम बस सर्विस) राम प्रसाद वर्मा, अमरीश जायसवाल, काका तिवारी, ब्रजेश सिंह एड0, आनंद चौधरी एड0, अतुल दीक्षित, छात्र नेता हिमांशू यादव, विजय सेंगर, शिव कुमार वर्मा (ननकू) पिंटू दुबे, विपिन यादव, प्रदीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, ईशान आदि सहित कई लोग मौजूद रहे|