पुर्तगाल में जंगलों में लगी भीषण आग से 57 की मौत, कार में ही जल गए अधिकांश लोग

मध्य पुर्तगाल के जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 57 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य झुलस गये हैं। सरकार ने कहा कि अधिकांश की मौत कार में जलकर हुई है। कोइंब्रा से करीब 50 किलोमीटर दूर पेड्रोगाओ ग्रांडे म्यूनिसिपलिटी के जंगल में शनिवार अपराह्न आग भड़क उठी थी। अग्निशमन दल के 600 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग बेहद तेजी से कई जगहों पर फैल गयी। लिस्बन के निकट सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, ‘दुर्भाग्य से जंगलों में लगी आग के संदर्भ में हाल के वर्षों में हमारे द्वारा देखी गयी सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से यह एक लगती है।’

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply