UP: पुलिस के शिकंजे में एक और बीजेपी नेता का बेटा, लड़की का पीछा कर गला काटने का आरोप(Video)

एक और भाजपा नेता का बेटा पुलिस की गिरफ्त में आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 17 साल की लड़की का पीछा करके उसकी हत्या करने के आरोप में एक भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि 50 लोगों के सामने उसका गला काटकर हत्या की गई थी। घटना पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव की है। आरोपियों में गांव के मुखिया और भाजपा नेता कृपाशंकर तिवारी का 22 साल के बेटा प्रिंस तिवारी भी शामिल है। प्रिंस ने 12वीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह कोई काम नहीं करता है। पुलिस ने प्रिंस और उसके दोस्त राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रिंस को पांच महीने पहले इसी लड़की का पीछा करने के चलते एंटी रोमियो स्कवॉड से चेतावनी भी मिल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की रागिनी दूबे की गांव के ही चार लड़कों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। परिवार का दावा है कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से आरोपी लड़की का पीछा और छेड़छाड़ कर रहे थे। परिवार ने सख्त कार्रवाई किए जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। रागिनी मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चारों लड़के पीछा करने लगे। उन चारों ने लड़की को पकड़कर पहले नीचे गिराया, फिर चाकू से गला काटकर भाग गए। लड़की को तुरंत करीबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस समय हत्या हुई तब रागिनी की छोटी बहन भी उसके साथ थी।

पुलिस का कहना है कि मुखिया के बेटे प्रिंस तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा, “लड़की का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है। मामले में जल्द ही सभी गिरफ्तारी की जाएगी।” लड़की की मां ने बताया, “हमारे घर के बाहर एक हैंडपंप लगा है। वो चारों अक्सर वहां बैठे रहते थे और मेरी बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते थे। हमें पुलिस के पास जाना चाहिए था।”

 

 

Click below to see the video of girl murdered in Balia(U.P.) for resisting  harassment Source : news nation

Read More- jansatta