पूर्व विधायक प्रत्याशी ने किया गरीबों में राशन वितरण

  •  आर्यनगर विधान सभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं सुन्दर कश्यप
  •  समाज सेवा व जनहित के कार्यों में रहते हैं हमेशा आगे
  •  आगामी निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी हैं विधायक प्रत्याशी की पत्नी ममता कश्यप
कानपुर नगर।( सर्वोत्तम तिवारी) आर्यनगर विधान सभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके विधान सभा प्रत्याशी (प्रमुख समाजसेवी) सुन्दर कश्यप द्वारा गरीबों को राशन वितरण किया गया। आज आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 92 बिरहाना रोड में पूर्व विधायक प्रत्याशी सुन्दर कश्यप एवं आगामी निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी उनकी पत्नी श्रीमती ममता कश्यप ने गरीबों को राशन वितरण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख समाज सेवी ने गरीबों को प्रति व्यक्ति 15 किलो गेंहूँ का वितरण किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति को राशन कार्ड दिखाने पर इस राशन वितरण में लाभ मिला। वार्ड 92 सहित अपने विधान सभा आर्यनगर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अन्न का दान करके सुन्दर कश्यप ने समाज हित के लिए एक मिशाल पेस की। ऐसी महंगाई में गरीबों ने राशन पाकर सुन्दर कश्यप के लिये भगवान से दुआयें की। प्रत्याशी सुन्दर कश्यप द्वारा समाज हित के लिये समय समय पर ऐसे कई कार्य पूरे शहर में किये जाते रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply