पेरिस में PM मोदी बोले- मानवता के सामने दो बड़े खतरे, पहला क्लाइमेट- दूसरा आतंकवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रां ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद विश्व के लिए खतरा बना हुआ है। साझा बयान जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस और भारत के द्विपक्षीय संबंध बहुत गहरे हैं। ये वैश्विक संदर्भ में भी महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक, निवेश, रक्षा आदि क्षेत्रों में हमारे संबंध मजबूत हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे हम स्मार्टसिटी बनाएं या स्पेस में विकास करें हमें दोनों चीजें देखनी है। पेरिस मेरे  राजनीतिक टूर में बहुत बड़ा पड़ाव है। मेरे लिए, भारत के लिए पर्यावरण की संरक्षा अर्टिककल ऑफ फेथ है। आज हमें जो भी मिल रहा है, वो हमारे पूर्वजों की वजह से है। यह हमारी भी जिम्मेदारी है  कि हम आने वाली पीढ़ी को कुछ अच्छा देकर जाएंगे। इस दिशा में हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं।
read more- AmarUjala

Be the first to comment

Leave a Reply