प्रतापगढ़ बेंती में फिर सजा राजा भैया का दरबार, फरियादीओ की समस्या का किया तत्काल निस्तारण

 

प्रतापगढ़ (नितिन कुमार ) प्रतापगढ़ बेंती राजभवन में आज का दिन सिर्फ फरियादियो के लिए ही रहा जहाँ सैकड़ो लोग अपनी फ़रियाद ले कर आये। यह कोई पहला मौका नहीं था पिछले 25 सालो से ऐसा दरबार लगता चला आ रहा है। हर फरियादी को न्याय रघुराज संविधान के तहत मिलता है। रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया ) पिछले 25 सालो से अपनी भूमिका बखूबी निभाते आ रहे है। यहाँ 25 सालो में हर दिन फरियादियो की समसयाओ को सुना और उसका निस्तारण किया जाता है।

 

यहाँ पर कोई घर की समस्या , सास बहु झगड़ा , जमीन का कब्ज़ा , मारपीट , बेटे बाप का झगड़ा , लूट आदि ऐसे केस आते है। जब लोगो का शासन और प्रशासन से विश्वास उठ जाता है तो रघुराज दरबार में न्याय मांगने आते है। यहाँ सबूतों के आधार पर और माथे पर पड़ी सिलवटों को भांप कर किया जाता है। यहाँ का हर व्यक्ति खुद में राजा भाई का अस्तित्व देखता है। यहाँ खुद तो रघुराज प्रताप बना जा सकता है लेकिन राजा भैया बना कर दूसरो का दुःख दर्द का निस्तारण करना सुनहरे इतिहास का एक पन्ना का हिस्सा बना हुआ है।