प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन: जानिए क्या है उनका आज का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 67 साल के हो गए। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे हैं। वह शनिवार की रात को ही गुजरात पहुंच चुके हैं। मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन करेंगे। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इसके बाद मोदी नर्मदा के पास बन रहे सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा के काम को देखने जाएंगे। वह विशालकाय मूर्ति अगले साल के जून तक बनकर तैयार होनी है। बाद में पीएम कुछ और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी और देशभर में उसके कार्यकर्ता चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर तथा स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि अपने शीर्ष नेता का जन्मदिन देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाने की योजना के तहत भाजपा प्रमुख अमित शाह रांची में, वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के कीर्तिनगर में, रेल मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई में , मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर मुम्बई में होंगे। सभी मंत्री और पार्टी नेता देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

Read More at-