प्रधानमंत्री ने टोक्यो पैरालिम्पिक्स खेलों में प्रवीण को रजत पदक जीतने पर और अवनि को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी,

नयी दिल्ली,03 सितम्बर 2021, प्रवीण कुमार(भारत) ने टोक्यो पैरालंपिक पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। प्रवीण ऊंची कूद मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने से रह गये । वही निशानेबाजी में अवनि लेखरा कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक कुल 11 पदक जीत चुका है। यह इस प्रकार है-दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं।

प्रधानमंत्री ने पैरालिम्पिक्स खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को और निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर अवनि लेखरा को भी बधाई दी।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“#Paralympics में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और बेमिसाल समर्पण का नतीजा है। भावी प्रयासों के लिये उन्हें शुभकामनायें। #Praise4Para”
प्रधानमंत्री ने पैरालिम्पिक्स खेलों में को बधाई दी
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा हैः
“टोक्यो #Paralympics में गौरव का एक और पल। @AvaniLekhara के जबरदस्त प्रदर्शन से प्रफुल्लित। देश के लिये कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनके भावी प्रयासों के लिये शुभकामनायें। #Praise4Para”@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply