प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया

11 मई 2022,नयी दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे प्रतिभावान वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ था।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः“आज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हम अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों का और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आधार पर 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व का गर्व से स्मरण करते हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य-मर्मज्ञता का परिचय दिया था।”@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply