प्रियंका गांधी मिलेंगी किसान दिल्ली में मरने वाले नवरीत के परिवार से

प्रियंका गांधी की गाड़ियों का काफिला रामपुर यूपी जाते हुए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर जा रही हैं। वह सुबह अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं। वहीं प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई।

अचानक ब्रेक लगने से दो से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले युवक के परिवार से मिलने के लिए रामपुर रवाना हो गई हैं। 27 साल के नवरीत सिंह का ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी।