फिल्म रिव्यू: बर्फी की याद दिलाएंगी रणबीर की “जग्गा जासूस”

एंटरटेनमेंट डेस्क: चार साल के लम्बे इंतजार के बाद बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म “जग्गा जासूस” आज रिलीज़ हो गई है। ब्रेकअप के बाद रणबीर और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है। इस फिल्म को अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया।

फिल्म: जग्गा जासूस
डायरेक्टर: अनुराग बासु
स्टार कास्ट: रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अदा शर्मा, सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला
समय: 3 घंटे
स्टार: ***(3)

कहानी:-
फिल्म में रणबीर यानी जग्गा अपने बिछड़ चुके पिता को ढूंढ रहा है। इसमें उसका साथ देती हैं श्रुति यानी की कैटरीना कैफ। इस सफर के दौरान श्रुति जग्गा को दिल दे बैठती है। इस सफर में दोनों दार्जिलिंग से होते हुए थाईलैंड, केप टाउन और मोरक्को तक पहुंचते हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों को कई परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। अब जग्गा अपने पिता को ढूंढ पाता है या नहीं। ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डिज्नी ने इस फिल्म को बच्चों के लिए बनाया है। ये फिल्म हॉलीवुड एनिमेशन मूवी टिनटिन से इंस्पायर है और इसमें रणबीर का लुक भी टिनटिन जैसा ही है। यह फिल्म आपको पिछली फिल्म बर्फी की याद दिलाएंगी। क्योंकि यह फिल्म हॉलीवुड ओपेरा थीम पर बनी है, इसलिए ज्यादातर डायलॉग्स गाने की तरह फिल्माए गए हैं। आपको जानकार हैरानी होगी इस फिल्म में लगभग 30 गाने हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अलावा अदा शर्मा, सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला और श्राश्वत चैटजी अहम रोल में है। डायेरक्टर अनुराग बसु ने इस फिल्म की कहानी खुद लिखी है और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

क्यों देखे फिल्म:-
अगर एक बार फिर रणबीर और कैटरीना की जोड़ी देखनी है या फिर रणबीर की बर्फी वाली एक्टिंग देखनी है तो फिल्म को जरूर देख सकते है।

 

read more- samacharjagat