बसपा नेता अब थामेंगे सपा का दामन

सोशल मीडिया पर प्रचारित एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फर्रुखाबाद जिले के 1992 से लगातार बसपा पार्टी में कई पदों पर रहे दर्जनों नेताओं ने बसपा छोड़ने की घोषणा के साथ सपा का दामन थामने की बात कही है। इसमे मुख्य रूप से बसपा से विधानसभा प्रत्याशी बनाये गए महेन्द्र कटियार का नाम शामिल है, जिन्होंने अंदर ही अंदर विरोध करना शुरू कर दिया था। महेंद्र कटियार की टीम में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई लोग शामिल हैं।

उनका कहना है कि हम लोगों ने दिन रात मेहनत करके पार्टी का जनाधार बहुत आगे बढ़ाया, लेकिन वर्तमान समय में पार्टी की नीतियां बदल चुकी है। इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं का आर्थिक शोषण करना है, जो हम लोगों के बस से बाहर हो गया है। इस बसपा पार्टी का मुख्य उद्येश्य केवल पैसा पैदा करना है।

कटियार के साथ जिन अन्य नेताओं ने बसपा छोड़ी है उनके नाम इस प्रकार हैं- पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, भगवान सिंह गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार तोषित प्रीत सिंह, पूर्व मंडल संयोजक डॉक्टर सुभाष पाल, पूर्व जिला प्रभारी तुलाराम प्रजापति. अरविंद बाथम. जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट, भोजपुर विधानसभा के महासचिव लालराम, जिला संयोजक विजय सिंह पाल भाईचारा कमेटी के जिला उपाध्यक्ष देवेश सिंह पाल, रामचरण राजपूत, पूर्व जिला महासचिव राजकुमार प्रजापति, सेक्टर अध्यक्ष रामकिशोर जाटव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पूर्व विधानसभा क्षेत्र महासचिव हरिश्चंद्र प्रजापति आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।  तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार ने आगंतुकों का स्वागत किया।

 

Read more at-