बिहार टॉपर घोटाला 2017: आरोपी दो बार लड़ चुका है बीजेपी के टिकट पर चुनाव, 2016 के घोटाले में राजद-जदयू को घेरने वाली पार्टी इस बार है ‘खामोश’

बिहार टापर घोटाला 2016 का कथित किंगपिन राजद समर्थक बताया जाने वाला बच्चा राय था पर सूत्रों की मानें तो असली बॉस जनता दल (यू) से सांठगांठ रखने वाले लालकेश्वर सिंह हुआ करते थे। जेल में बंद सिंह की पत्नी उषा सिंह घोटाले की तीसरी अहम किरदार थीं, जो 2010 से 2015 तक नीतीश कुमार की पार्टी की धाकड़ विधायक हुआ करती थीं। 2016 के टॉपर घोटाले में उषा को भी जेल जाना पड़ा था लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

बिहार टॉपर घोटाला 2017 के असल सूत्रधार जवाहर प्रसाद सिंह बताए जा रहे हैं। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कला वर्ग से टॉप करने वाले गणेश कुमार समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित रामनंदन सिंह जगदीश नारायण इंटर विद्यालय से पास हुए हैं। इस विद्यालय के सचिव जवाहर प्रसाद सिंह और उनके बेटे व स्कूल के प्रिंसिपल अभितेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस खोज रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों बाप-बेटे फरार हैं। पुलिस गणेश कुमार समेत पांच लोगों को मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply