बीजेपी नेता ही सेक्स रैकेट चलता था , जिसके है कई बड़े नेताओ से सम्बन्ध

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा का मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य के सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने शाक्य को पार्टी से निष्कासित करने की कारवाई के दिए निर्देश दे दिए हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा में राघव जी की संस्कृति चरम पर और साथ ही चतुर्वेदी ने भाजपा की चाल चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाए।
जानकारी के अनुसार साइबर सेल ने शुक्रवार को भोपाल में हाई फाई सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जो अरेरा कॉलोनी से संचालित हो रहा था।
भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अनुसूचित मोर्चा के नीरज शाक्य को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
ये था मामला
दरअसल मध्यप्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को 9 सदस्यीय ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो वेबसाइट के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहा था।
पुलिस ने इनके चुंगल से मेघालय और महाराष्ट्र की 4 युवतियों को भी आजाद करा लिया है। लड़कियां उपलब्ध कराने का ये नेटवर्क मध्यप्रदेश ही नहीं देश के कई राज्यों में फैल चुका था। भोपाल शहर में काफी समय से भोपाल स्कार्ट नाम से वेबसाइट बनाकर लड़कियों की बुकिंग की जा रही थी।
यह लोग मोटी रकम लेकर लोगों को कॉल गर्ल उपलब्ध करा रहे थे। इसके लिए आरोपी मेघायल और महाराष्ट्र से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाए थे और देह व्यापार करवा रहे थे।
भाजपा नेता कावीडियों भी लीक
इसी मामले में मध्यप्रदेश में भाजपा के अनुसूचित जाती जनजाति का मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य दो लड़कियों के साथ एक कमरे में पकड़ा गया। उसकी हरकतों का वीडियों भी लीक हो गया है।
पुलिस ने रायसेन जिले के बरेली में स्थित एक सरकारी रेस्टहाउस पर छापा मारकर यह मामला उजागर किया था।
रायसेन की बरेली पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी रेस्ट हाउस के एक कमरे में संदिग्ध लड़के-लड़कियां रुके हुए हैं। जब अचानक पुलिस के साथ स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे तो वहां भाजपा नेता राहुल मिश्रा दो लड़कियों के साथ एक कमरे में बंद था। जैसे ही दरवाजा खुलवाया स्थानीय लोगों ने एमएमएस बना लिया। इसका एमएमएस ग्रामीणों ने लीक भी कर दिया। स्थानीय लोगों के वीडियो बनाने पर कमरे में मौजूद युवतियां ने उन्हें धमकाया कि वीडियो बनाया तो हम तुम्हारा फोटो खींच देंगेबनाया गया था।
कुछदिन पहले ही बना था प्रभारी
जानकारी के अनुसार नीरज शाक्य कोअभी कुछ दिन पहले हुए कार्यकारिणी के गठन के दौरान ही भाजपा के अनुसूचित जाती जनजाति का मीडिया प्रभारीबनाया गया था।वे इस पद पर एक सप्ताह भी नहीं रह सके।
read more – patrika

 

Be the first to comment

Leave a Reply