बीजेपी पर विवादित बयान से ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ी , दर्ज़ हुआ मुकदमा

 

भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मऊ की जनसभा में ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के खिलाफ बिगड़े बोल से पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।
ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ ये शिकायत भाजपा के अनूप सिंह चंदन ने दर्ज कराई है। बता दें कि शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मऊ में एक जनसभा को संबोधित करने हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।

उड़नदस्ता प्रभारी रूद्रभान पांडेय की ड्यूटी ओम प्रकाश राजभर की जनसभा में लगी थी। रूद्रभान पांडेय ने अपने द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में एसपी सुरेंद्र बहादुर का कहना है कि मऊ के घोसी में ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। रूद्रभान पांडेय की तहरीर के साथ दिए गए वीडियो से ये बात स्पष्ट हुई है। ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट फोर्थ इंडिया न्यूज़