बुंदेलखंड विकास दल का वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह ने कराया आप पार्टी में विलय,

(पंकज यादव,वरिष्ठ पत्रकार,फोर्थ इंडिया न्यूज़ )

उत्तर प्रदेश,12 दिसंबर 2022,आप यूपी प्रभारी, सांसद संजय सिंह ने आप कार्यालय लखनऊ में लगभग चार बजे सांय पत्रकार वार्ता की,संजय सिंह ने इस इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुद्दों को बताया, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका, नगर निकाय और स्वच्छ शहर इस चुनाव का मुद्दा होगा, आप सांसद ने कहा कि यूपी के शहरों को साफ रखने के लिए झाड़ू की जरूरत है,निकाय चुने में झाड़ू ही चलेगी।

संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी राज्य भर में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है,उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव कुल 12 हजार वार्ड के और 763 नगर निकाय की इकाई के लिए होंगे, आम आदमी पार्टी नगर निकायों की इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आज सांसद संजय सिंह आपने राष्ट्रिय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की उपलब्धियां गिनते हुए बोले की 10 साल में राष्ट्रिय पार्टी हो गयी उनके नेतृत्व में। दिल्ली एम सी डी के चुनाव में 15 साल का वर्चस्य भारतीय जनता पार्टी का आप ने तोडा है।

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता ,उप्र प्रभारी,राष्ट्रिय प्रवक्ता,संसद संजय सिंह ने १२ दिसम्बर २०२२ सोमवार को बुंदेलखंड विकास दल का विलय आम आदमी पार्टी में राष्ट्रिय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कराया और सभी को आप की सदस्य्ता भी दी।विलय के समय बुंदेलखंड विकास दल के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल,राष्ट्रिय कोषाध्य्क्ष मनोज कुमार द्धिवेदी,एवम अन्य राष्ट्रिय ,प्रदेश ,ज़िले के पदाधिकारी मौजूद थे।विलय के दौरान अरुण सिंह चंदेल ने संसद संजय सिंह को एक प्रतिक चिन्ह भेट किया।

Be the first to comment

Leave a Reply