बेटी के बलात्कारियों का 3 किमी पीछा, फिर चाकू से गोदकर मार डाला, कोर्ट ने किया आजाद

बेटी के बलात्कारियों का पीछा कर एक की हत्या और दो को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में साउथ अफ्रीका की अदालत ने एक महिला को आरोपों से बरी कर दिया। मामले में अभियोजन पक्ष ने बताया कि महिला को हत्या की कोशिश के आरोपों से भी बरी कर दिया गया है। घटना इस साल सितंबर की है। दरअसल 56 वर्षीय महिला ने तब ‘शेर मां’ का रूप धारण कर लिया जब उन्होंने बेटी के बलात्कारियों का करीब तीन किमी तक पीछा किया और चाकू से हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी। हालांकि पीड़िता की मां होने की वजह से महिला नाम का उजागर नहीं किया गया है। मामले में मंगलावर (10 अक्टूबर) को इस्टर्न कोप प्रांत की मजिस्ट्रेट ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद महिला पर से सभी चार्ज आधिकारिक तौर पर हटा लिए।

दूसरी तरफ हमले में घायल हुए अन्य दो आरोपियों को उसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनके खिलाफ बलात्कार मामले में मुकदमा चलेगा। वहीं पीड़िता की मां ने उस दर्दनाक मंजर को याद करते हुए बताया, ‘मैं उन्हें पकड़ने के लिए करीब तीन किमी तक दौड़ी। इस दौरान में लगातार पुलिस को फोन करती रही। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसपर मैंने किचन से चाकू उठाया और बलात्कारियों के पीछे दौड़ी।’ खबर के इस अनुसार इस हमले में जमाइल सियाका की मौत हो गई जबकि अन्य दो आरोपी जोलीसा सीयाका और म्नेस्सिसी वूबा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उन दोनों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

Source: