बे मौसम बरसात से किसान तबाह ,

नयी दिल्ली,10 अक्टूबर 2022, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते सम्पूर्ण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हुई। जिसके चलते अनेक स्थानों में काफी नुक्सान हुआ। कई जगह फैसले चौपट हुई,किसान तबाह हुए।तीन दिनों से हो रही बारिश किसानों की धान की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। जिन खेतो में धान और आलू की फसल बोई है,उसमे भरपूर पानी भरा है।

सभी किसान इस वर्षा से हुए नुक्सान से दुखी है। किसानों कहना है कि इस बर्बादी के कारण वो अगली गेहूं की बुवाई के लिए खाद खरीदने का रूपए नहीं इकट्ठा कर पाएंगे। इस वर्षा से धान के साथ सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।विभाग ने 10 अक्तूबर के लिए मौसम का नया पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक,देश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। प्रदेश के कई ज़िलों में स्कूलो की छुट्टी की गयी है। 10 व 12 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश घोषित वाले ज़िले है -लखनऊ ,अलीगढ,मेरठ,गौतम बुद्ध नगर,गाजियाबाद,नॉएडा ,कानपुर नगर ,कानपुर देहात ,मेथा, मैनपुरी और फ़िरोज़ाबाद आदि।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

 

Be the first to comment

Leave a Reply