भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा।
1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने फ्रांस के पेरिस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।
1960 – मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
1975 – राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2005- ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई ।
2009- संगीत और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का निधन।
2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

 

read more- UNI

Be the first to comment

Leave a Reply