भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1748 – एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1820 – टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।
1838 – ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।
1838 – प्रसिद्ध बाँग्ला लेखक और देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1846 – एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।
1921 – पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव का जन्म।
1941 – जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।
1956 – पोलैंड के पोज़नेन में दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।
1981 – ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
1981 – चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
2004 – तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।
2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।

 

read more- UNI