भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1879 – स्वतंत्रता सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार किया गया।
1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां राज्य बना ।
1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
1962- अल्जीरिया ने फ्रांसीसी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरु किया।
1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
1962- फ्रांस ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1990 – मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
2011- विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।

 

read more- UNI