भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 05 जुलाई – भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1658- मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1924- ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह हुआ।
1945- लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
1947- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1962- अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
1968- भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1977- जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1981- राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना करके विश्व रिकार्ड बनाया।
1998- भारत ने टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया।
1998- तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
2009- स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
2013- इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में हुये बम विस्फोट में 15 लोगों की मौत।

 

read more- UNI