भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1787- पश्चिम बंगाल के शिवपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना।
1901- भारत के प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म।
1944- महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से संबोधित किया।
1959- वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961- मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोगों की मौत।
2002- अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2006- भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 44 वर्षों के बाद व्यापार के लिये खोला गया।
2009- जद्रान्का कोसाेर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012- पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013- नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
2014- इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला किया जिसमे हमास के सात सदस्य मारे गये।

 

read more- UNI