भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली.07 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1763….मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1799…. महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1941…. नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1943….रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
1948…. प्रथम बहुदेशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
1978….सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1979….सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1998….एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
2011…. हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012…. रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013…. विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।

 

read more- UNI