भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली 08 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1833….रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954….तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नांगल जलविद्युत परियोजना की पंजाब में शुरूआत की।
1992….थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
1997…. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
2003…. सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त। सभी 116 सवार यात्रियों की मौत।
2012….अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत।
2013…. मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।
2014….जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

 

read more- UNI