भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1533….धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन।
1816….दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852….कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल आग में जलकर राख हो गये।
1875….बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना।
1951….प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56)की शुरुआत हुई।
1969….वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1972….सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991….दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2002….इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
2006….साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत हो गयी।
2011….दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता हासिल की।
2014…. अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी ने चार बच्चों समेत छह लोगों की हत्या कर दी।

 

read more- UNI