भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली 12 जुलाई (वार्ता)  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

100 ईसा पूर्व: रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म।
1489- दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी का निधन।
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
1823 – देश में निर्मित पहला वाष्प जहाज डायना कलकत्ता (अब कोलकाता) में लांच हुआ।
1912- ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918- टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट, 500 मरे।
1943- प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया, 12000 मरे।
1982- भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म ।
1990- रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
1993- जापान में 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से160 मरे।
1998- 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
1999 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
2001 – भारत और बंगलादेश अगरतला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन।
2013 -हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन।

 

read more- UNI