भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1439 – इंग्लैंड में संक्रामक बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगाया गया।
1519 – मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।
1661 – यूरोप में स्टॉकहोम बैंक ने पहला बैंक नोट जारी किया।
1683 – कारा मुस्तफा के नेतृत्व में तुर्की सैनिक वियना पहुंचे।
1798 – अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।
1856 – हिंदू विधवा महिलाओं को शादी करने की कानून अनुमति।
1894 – जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर।
1900 – रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
1925 – इराक में राजा फैज़ल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1935 – अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी में पहला अॉटोमैटिक पार्किंग मीटर लगा।
1942 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
1950 – उरुग्वे ने रियो डी जेनेरो में आयोजित फीफा विश्वकप के फाइनल में ब्राजील को 2-1 से शिकस्त देकर खिताब जीता।
1969 – अपोलो-11 यान से चंद्रमा पर पहुंचने वाले एडविन एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई।
1970 – इराक में संविधान लागू हुआ।
1990 – फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप में 400 लोग मारे गये।
2015 – वैज्ञानिकों ने प्लूटाे ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।

 

read more- UNI