भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1857 – बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
1931 – पहला वातानुकूलित पानी का जहाज मारिपोसा शुरू।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980 – पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह रोहिणी पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत।
2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

 

read more- UNI