भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1929 – हिन्दी फ़िल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ।
1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1938 – जापान की ओर से दावेदारी वापस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।
1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।
1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग के हमले में बाल बाल बचा।
1950- बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्‍म हुआ था।
1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956 – फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच दोबारा राजनयिक संबंधों की शुरुआत।
1963 – 17 अफ्रीकी देशों और मेडागास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1965 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ।
1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग और एडविन एल्ड्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
997 – तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
2005 – कनाडा समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति देने वाला विश्व का चौथा देश बना।
2016 – अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ।

 

read more- UNI