भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – देश का पहला थियेटर हॉल ‘स्टार थियेटर’ कलकत्ता में खुला।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया ।
1906 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू. सी. बनर्जी का निधन।
1930 – मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947- भारत में संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1947- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।
1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
1963- काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1977- नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने।
1988- भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2007- हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज’ जारी की गई।
2007- प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2013 -बेल्जियम के सम्राट अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

read more- UNI