भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनायें

नयी दिल्ली 15 जून- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं..

1215- इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
1896 – जापान के सानरिकु तट पर आये सुनामी से 27 हजार लोगों की मौत हुई और नौ हजार लोग घायल हुये जबकि 13 हजार घरों को नुकसान पहुंचा।
1908- कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोपीय संघ फुटबाल एसोसियेशन का गठन हुआ।
1977– स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये।
1988– नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल एस-213 लॉन्‍च किया।
2014-जुआन मैनुएल सैंटोस कोलंबिया के राष्ट्रपति दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुये

 

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply