भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1540- तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555- हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
1856- महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म।
1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
1903- मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
1906- प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म।
1927- बंबई में नियमित रूप से रेडियो प्रसारण शुरू।
1952- मिस्र में मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का शासन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।
2004- निर्माता, निर्देशक और हास्य अभिनेता महमूद अली का निधन।
2011- नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।
2014- ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत।

 

read more- UNI