भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1614- जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1826- लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1844 – भारत के एक प्रमुख जाने-माने शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई ।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई।
1965 – मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए।
इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2012- उत्तर कोरिया में खानून तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

 

read more- UNI