भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1741- कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1821-पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858- भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग हुआ।
1866-अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक सिस्टम का प्रयोग वैधानिक हुआ।
1943- इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1957- जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत।
1978- सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979- चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
2005- आइरिश रिपब्लिकन आर्मी ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – ईरान में निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।

 

Read More- UNI