भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 29 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1655- नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाॅउनहाल खुला।
1748- र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
1858- अमेरिका और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
1876- भारत में विज्ञान संघ की स्थापना ।
1891- बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक ईश्वर चंद विद्यासागर का निधन।
1911- मोहन बगान ने आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
1921-जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गये ।
1937-जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
1949- बीबीसी रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ।
1955- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1957- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की।
1980- भारत की हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
1983- पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1996 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का कोलकाता में निधन।
2000- सीमा भदोरिया ने 3390 किलोग्राम के हवाई जहाज को अपने दांतों से खींचा।
2013 – पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार।

 

Read More- UNI