भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
1861- असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुयी, जो विश्व रिकॉर्ड बन गया।
1880- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक मुंशी प्रेमचंद का जन्म ।
1940-ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1950-भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1980- पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।
1991 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
1992-सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित।
2000-लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।
2006- फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
2009-पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ द्वारा 2007 में लगाये गये आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया।
2010-पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में बाढ़ से 800 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2014-विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

 

Read More- UNI