भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं,

1492 – क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से रवाना।
1886- आधुनिक हिन्दी कविता के पहले कवि,लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता मैथिलीशरण गुप्त का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1957- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन।
1985 बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998- मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत।
2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2014 – चीन में भूकंप से कम से कम 617 लोगों की मौत, 2400 से अधिक घायल।
2015 – आस्ट्रेलियाई कलाकार तथा लेखक जेफ मुर्रे का निधन।

Read More- UNI