भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1549- फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864- जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
1899- ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
1900- बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत।
1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1945- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
1967- आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1988- अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1991- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1994- चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2013- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

 

Read More- UNI