भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1347….अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1863….कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908….क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914….फ्रांस ने आॅस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914….पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1929….पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940….ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944….अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1949….भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म।
1954….पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म।
1960….अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1974….पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
2006….पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007….ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।

 

Read More- UNI