भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1800-लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना की।
1868- फ्रांस के वैज्ञानिक पियरे जेनसीन ने हीलियम की खोज की।
1872- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म।
1891- कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1900- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।
1945- सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति का पदभार संभाला।
1945- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ताइवान के ताइहोकू हवाइअड्डे पर विवादास्पद विमान दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल और संभवत: जापान के सैन्य अस्पताल में निधन।
1949- हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951-पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्राैद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
2008- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012- नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

 

Read More- UNI