भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1914 – न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
1976 – बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
2012- चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2014- फिल्म ‘गांधी’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

 

Read More- UNI