भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1271- जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331- स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449- टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1563- मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689- चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1952- जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1960- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पति फिरोज गाँधी का निधन।
1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1988- जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
1991- मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

 

Read More- UNI