भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1217…. फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1398…. तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635…. स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786…. लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।
1873…. पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1928….फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944….अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948….पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959…. तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966…. भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968…. अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987…. इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1990…. पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991…. अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
2012…. एप्पल ने अाई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।

 

Read More at-