भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1876- शरद चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म हुआ।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
1982 – लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानूआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
2002 -थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार तथा लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन ऑफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

 

Read More at-